‘सेना सभी समस्या का हल नहीं कर सकती है’, राहुल गांधी पर हिमंत सरमा का पलटवार – Vandit Bharti News

‘सेना सभी समस्या का हल नहीं कर सकती है’, राहुल गांधी पर हिमंत सरमा का पलटवार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान मणिपुर मामले को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधीपर जोरदार हमला किया है। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने मणिपुर घटना का जिक्र करते हुए कहा कि सेना सभी चीजों का हल नहीं निकाल सकता है। उन्होंने कहा कि इस समस्या का समाधान गोली से नहीं बल्कि दिल से निकलेगा। आपको बता दें कि मणिपुर में सेना को नहीं उतारने के लिए राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की निंदा की थी। सरमा ने पूछा कि क्या वह सेना को नागरिकों पर गोली चलाने की सलाह दे रहे हैं।

इससे पहले उन्होंने कल शाम गुवाहाटी में संवाददाताओं से कहा था, “भारतीय वायु सेना ने आइजोल में ऐसा किया था। उन्होंने बम बरसाए थे। आज राहुल गांधी कह रहे हैं कि भारतीय सेना को हिंसा को रोकना चाहिए। इसका क्या मतलब है? उन्हें नागरिकों पर गोलियां चलानी चाहिए? क्या यह उनका नुस्खा है? वह ऐसा कैसे कह सकते हैं। सेना कुछ भी हल करने में सक्षम नहीं होगी। वे केवल अस्थायी रूप से शांत हो पाएंगे, या दी गई स्थिति में शांति ला पाएंगे। लेकिन समाधान दिल से आना होगा, गोलियों से नहीं।”

हिमंत बिस्वा सरमा ने आगे कहा कि विपक्ष ने पहले पीएम से इस मुद्दे पर बोलने की मांग की। लोकसभा में पीएम मोदी के दो घंटे से अधिक लंबे भाषण के दौरान वे संसद से बाहर चले गए। उनके डिजाइन पूरी तरह से उजागर हो गए हैं। उन्होंने कहा, “विपक्ष का इरादा मणिपुर के साथ कुछ करने का नहीं था, वे संसद को बाधित करना चाहते थे। वे संसद के अंदर हंगामा करना चाहते थे। यह मणिपुर के लिए प्यार नहीं था, यह उनके निहित राजनीतिक हित के लिए था।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *