अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से खुली घमंडिया गठबंधन की पोल, PM मोदी का विपक्ष पर एक और वार – Vandit Bharti News

अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से खुली घमंडिया गठबंधन की पोल, PM मोदी का विपक्ष पर एक और वार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकबार फिर विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधा है। उन्होंने घमंडिया गठबंधन बताते हुए मणिपुर को लेकर सिर्फ राजनीति करने का आरोप लगाया है। पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पश्चिम बंगाल के हावड़ा में हो रहे भाजपा के पंचायती राज परिषद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने कहा, “हमने संसद में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को हराया और पूरे देश में नकारात्मकता फैलाने वालों को करारा जवाब दिया। विपक्ष के सदस्य संसद बीच में ही छोड़कर चले गए। सच तो यह है कि वे अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से डर गए थे।”

पीएम मोदी ने कहा, ”विपक्ष के ये लोग सदन से भाग गए, ये पूरे देश ने देखा है। लेकिन ये दुखद है कि इन लोगों ने मणिपुर के लोगों के साथ इतना बड़ा विश्वासघात किया।”

उन्होंने आगे कहा, ”पश्चिम बंगाल में हमारे कार्यकर्ता जो संघर्ष कर रहे हैं, वो पूरा देश देख रहा है। हाल ही में वहां पंचायत चुनाव हुए हैं। इन चुनावों में टीएमसी ने कैसा खूनी खेल खेला है, ये भी देश ने देखा है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *