फिर विदेश दौरे पर जाने वाले हैं राहुल गांधी, अपने बयानों से खड़ा कर चुके हैं बवाल – Vandit Bharti News

फिर विदेश दौरे पर जाने वाले हैं राहुल गांधी, अपने बयानों से खड़ा कर चुके हैं बवाल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर विदेश दौरे पर जाने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक राहुल गंधी 7 से 11 सितंबर तक यूरोप के दौरे पर रहेंगे और वह ब्रुशेल्स में यूरोपीय यूनियन पार्लियामेंट के सांसदों से भी मुलाकात करेंगे। अपनी यइस यात्रा के दौरान वह फ्रांस और बेल्जिय में भारतीयों को भी संबोधित कर सकते हैं।  पार्टी ने बताया कि राहुल गांधी बेल्डियम, नॉर्वे और फ्रांस की यात्रा करेंगे।

इससे पहले राहुल गांधी मई में अमेरिका की यात्रा पर गए थे। उस दौरान वह सांसद भी नहीं थे। हालांकि अब उनकी लोकसभा की सदस्यता बहाल हो गई है। 10 दिन की अमेरिका यात्रा के दौरान वह सैन फ्रांसिस्को, वॉशिंगटन डीसी, न्यूयॉर्क गए थे और भारतीय समुदाय से भी बात की थी। उससे भी पहले राहुल गांधी ने यूके की यात्रा की थी। राहुल गांधी जब भी विदेश जाते हैं, उनके बयानों को लेकर भारत में बवाल होता है। उन्होंने यूके में कहा था कि भारत का लोकतंत्र दबाव में है। उसपर हमले हो रहे हैं।

राहुल गांधी ने कैंब्रिज विश्वविद्यालय में कहा था, सभी जानते हैं कि भारतीय लोकतंत्र दबाव में है और उसपर हमले हो रहे हैं। मैं भारत में विपक्ष का एक नेता हूं।लोकतंत्र के लिए जिन संस्थानों की अहमियत है जैसे कि संसद, प्री प्रेस, न्यायपालिका, सब पर हमला हो रहा है। हम भारत के मूल लोकतांत्रिक ढांचे पर हमला देख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *