ऋतिक रोशन ने पंकज त्रिपाठी के ‘मारा चाकू’ तो बेहोश हो गए थे ‘ओएमजी 2’ एक्टर, – Vandit Bharti News

ऋतिक रोशन ने पंकज त्रिपाठी के ‘मारा चाकू’ तो बेहोश हो गए थे ‘ओएमजी 2’ एक्टर,

अभिनेता पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) इन दिनों फिल्म ओएमजी 2 (OMG 2) को लेकर चर्चा में हैं और वाहवाही लूट रहे हैं। पंकज इससे पहले कालीन भैया (मिर्जापुर) और माधव मिश्रा (क्रिमिनल जस्टिस) जैसे किरदारों से भी दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। पंकज त्रिपाठी ने 2012 में रिलीज हुई ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और संजय दत्त स्टारर फिल्म अग्निपथ (Agneepath) में भी अहम रोल निभाया था, और फिल्म के एक सीन के दौरान वो बेहोश हो गए थे। इस बारे में खुद पंकज ने इंटरव्यू में बात की।

पंकज त्रिपाठी ने रोक ली थी अपनी सांस
फिल्म अग्निपथ में पंकज त्रिपाठी ने कांचा चीना (संजय दत्त) की टीम के ही एक विलेन का रोल निभाया था। फिल्म में एक सीन था, जहां पर विजय दीनानाथ चौहान (ऋतिक रोशन), पंकज त्रिपाठी के चाकू मार कर उसकी हत्या कर देता है। ऐसे में अब उस फिल्म में अपनी मौत के सीन के बारे में पंकज त्रिपाठी ने मैशेबल इंडिया से बात की और कहा, ‘उस सीन में उन्हें (ऋतिक) को मुझे तीन-चार बार चाकू मारना था, और मैंने अपनी सांस रोक ली थी, क्योंकि मुझे नहीं पता था कि जब चाकू लगता है तो कैसा महसूस होता है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *