शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने भीख मांग रही महिला के साथ किया कुछ ऐसा – Vandit Bharti News

शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने भीख मांग रही महिला के साथ किया कुछ ऐसा

 बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान हमेशा ही अपनी स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। सुहाना इनदिनों पैपराजी की भी फेवरेट बनी हुई हैं। वह जहां भी जाती हैं पैपराजी उन्हें अपने कैमरे में कैद करने वहां पहुंच ही जाते हैं। इसी बीच  सुहाना का एक लेटेस्ट वीडियो चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो के सामने आते ही, लोग उनकी दरियादिली की तारीफ कर रहे हैं।

बुक लॉन्च इवेंट में मां गौरी खान संग पहुंचीं सुहाना
दरअसल, सुहाना बीती रात अपनी मां गौरी खान के साथ पहुंची। इस दौरान मां-बेटी का स्टाइल बस देखने लायक था। दोनों लुक में एक दूसरे को टक्कर देती दिखीं। सुहाना इस दौरान ब्लैक कलर की हॉट डीप नेक वनपीस ड्रेस कैरी की थी। वहीं, गौरी खान ब्लू डेनिम और व्हाइट टॉप के साथ येलो ब्लेजर में काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। दोनों का लुक फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।

पैसे मांग रही महिला के साथ सुहाना ने किया ऐसा बर्ताव 
सुहाना खान के वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि उनके पास एक महिला पैसे मांगने आती है। ऐसे में सुहाना ने मुस्कुराते हुए उसे पांच सौ रुपए पैसे दिए न कि उसे खुद से दूर जाने को कहा। एक बार पैसे मिलने के बाद जब वो महिला फिर से सुहाना के पास आई तो उन्होंने दोबारा उसे पैसे दे दिए और अपनी कार में बैठ गईं। पैसे मिलते ही वो महिला खुशी से उछलने लगी। सुहाना खान की इस दरियादिली की लोग सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘इनका दिल सोने का है।’ वहीं एक दूसरा यूजर लिखता है, ‘ये कितनी स्वीट है।’ एक ने लिखा, ‘जैसे पापा वैसी ही बेटी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *