बागेश्वर उपचुनाव: बीजेपी को मात देने को बनाई रणनीति, कांग्रेस दूसरे दल से ला सकती है प्रत्याशी – Vandit Bharti News

बागेश्वर उपचुनाव: बीजेपी को मात देने को बनाई रणनीति, कांग्रेस दूसरे दल से ला सकती है प्रत्याशी

बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा को टक्कर देने के लिए कांग्रेस, दूसरे दलों से भी प्रत्याशी लाने की रणनीति पर काम कर रही है। इस कारण पार्टी को प्रत्याशी तय करने में समय लग रहा है। लोकसभा चुनावों से ठीक पहले होने जा रहे बागेश्वर उपचुनाव को, कांग्रेस बेहद गंभीरता से ले रही है। इसी क्रम में प्रत्याशी चयन को लेकर कांग्रेस विशेष सतर्कता बरत रही है।

इसमें दूसरे दलों के प्रभावशाली नेताओं को तोड़ना भी शामिल है। इसमें कांग्रेस की नजर ऐसे नेताओं पर है जो अपना प्रभाव रखते हैं। इसमें कांग्रेस पार्टी का आधार वोट जोड़कर, भाजपा को सीधे टक्कर देने की तैयारी कर रही है। ऐसा न होने पर कांग्रेस यहां से पूर्व में प्रत्याशी रहे रणजीत दास के अलावा पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा पर भी दांव लगा सकती है।

इस कारण कांग्रेस प्रत्याशी की अधिकारिक घोषणा नामांकन के अंतिम दिनों में ही करेगी। इस बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा भी बागेश्वर में पहुंच कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श कर रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन- प्रशासन मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि पार्टी चुनाव को बेहद गंभीरता से लड़ रही है, प्रत्याशी चयन पर सभी विकल्पों को ध्यान में रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *