टूटा गया था रिश्ता, अकेले नहीं रह पाया तो कर ली गर्लफ्रेंड के पुतले से शादी; तीन ‘बच्चे’ भी हैं – Vandit Bharti News

टूटा गया था रिश्ता, अकेले नहीं रह पाया तो कर ली गर्लफ्रेंड के पुतले से शादी; तीन ‘बच्चे’ भी हैं

मन बड़ा अजीब है इसे कब और कौन पसंद आ जाए ये कोई नहीं जान सकता। किसी को भी किसी भी उम्र में प्यार हो सकता है लेकिन ये हैरान करने वाली बात है कि एक शख्स को एक गुड़िया से प्यार हो गया है। गुड़िया से उसके बच्चे भी उसके ‘बच्चे’ भी हो जाते हैं। यह चौंकाने वाली बात इन दिनों काफी चर्चा में है। कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में रहने वाले क्रिश्चियन मोंटेनेग्रो नाम के शख्स की ये अजीब सी प्रेम कहानी लोगों के सामने आई है।

क्रिश्चियन मोंटेनेग्रो नाम के एक शख्स को कुछ दिनों से नतालिया नाम की गुड़िया से प्यार हो गया। दरअसल, क्रिश्चियन को कुछ साल पहले एक युवती से प्यार हो गया, जिसका नाम नतालिया था। कुछ दिनों बाद दोनों के बीच मनमुटाव हो गया, इसके बाद युवती ने क्रिश्चियन को छोड़ दिया। अपने प्यार से दूर और अकेलेपन के कारण क्रिश्चियन डिप्रेशन में चला गया। उसे अकेलापन सहन नहीं हो पाया तो उसने एक गुड़िया बनाई और उसी से प्यार करने लगा। ऐसा बताया जा रहा है कि वह इसलिए उस गुड़िया से प्यार करने लगा ताकि दोबारा किसी और लड़की के पास न जाए। क्रिश्चियन ने उस गुड़िया का नाम नतालिया रखा।

नतालिया नाम की गुड़िया से पारंपरिक तरीके से क्रिश्चियन ने शादी की। कुछ दिनों बाद नतालिया से उनके तीन बच्चे हुए। बच्चे पैदा करने का मतलब है उसने तीन और छोटी गुड़िया को बनाना। क्रिश्चियन की इस अजीब सी कहानी के बारे में जानने के बाद लोग हैरानी जाहिर कर रहे हैं। मगर क्रिश्चियन को इसकी फिक्र नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *