उत्तराखंड: सिलक्यारा सुरंग में चलाए जा रहे बचाव अभियान के बीच पीएम मोदी ने 41 श्रमिकों की सुरक्षित निकासी के लिए प्रार्थना की। वहीं बचाव अभियान के 16वें दिन सोमवार को मलबे में फंसी अमेरिकी ऑगर मशीन के हिस्से बाहर निकाल लिए गए। वहीं सुरंग के ऊपर से की जा रही लंबवत ड्रिलिंग 36 मीटर तक पहुंच गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऊपर से 86 मीटर की ड्रिलिंग की जाएगी जिसका लगभग 40 प्रतिशत काम अब पूरा हो चुका है। सुरंग के भीरत से भी मैन्यूअल ड्रिलिंग शुरू हो गई है।
पीएम मोदी ने सोमवार को हैदराबाद के एनटीआर स्टेडियम में उत्तराखंड की सुरंग में फंसे श्रमिकों की सुरक्षित निकासी के लिए ‘कोटि दीपोत्सवम’ में प्रार्थना की। ‘कोटि दीपोत्सवम’ हिंदू कार्तिक माह के दौरान दीप प्रज्वलित करने का एक धार्मिक कार्यक्रम है। पीएम मोदी ने कहा- ‘हमें सुरंग में फंसे लोगों को शीघ्र निकालने के लिए अपनी प्रार्थनाओं में याद रखना चाहिए। आज जब हम देवी-देवताओं से प्रार्थना कर रहे हैं तो हमें अपनी प्रार्थनाओं में उन मजदूरों को भी जगह देनी है जो पिछले दो हफ्तों से सुरंग में फंसे हुए हैं।



Leave a Reply