शहर में खोदी गई सड़कों से धूल के उठते गुबार का अंत होता नहीं दिखता। निर्माण कार्यों के नाम पर शहरभर में तमाम एजेंसी खोदाई में लगी हैं और इससे उठने वाली धूल-मिट्टी नागरिकों को बीमार कर रही है। बच्चों व बुजुर्गों के लिए तो यह धूल और भी खतरनाक है।
वर्तमान में स्मार्ट सिटी, लोनिवि, यूयूएसडीए, पेयजल निगम, राजमार्ग खंड जैसी एजेंसी विभिन्न निर्माण कार्य कर रही हैं और इनमें धूल-मिट्टी पर अंकुश लगाने के लिए आवश्यक इंतजाम भी नहीं किए जा रहे। इस कारण सड़क पर आवाजाही के दौरान लोगों का सांस लेना दूभर हो गया है।



Leave a Reply