23 अक्टूबर से छह राज्यों में निकलेगी 15 दिवसीय गौ यात्रा, मध्य प्रदेश से होगी शुरुआत

श्रीराम गौधाम सेवा समिति 23 अक्टूबर से मध्य प्रदेश से 15 दिवसीय गो यात्रा शुरू करेगी। यह यात्रा देश के कई राज्यों से होकर गुजरेंगी। इस यात्रा के लिए समिति के सदस्य ऋषिकेश से मध्यप्रदेश के लिए रवाना हो गए हैं।

यात्रा पर जाने से पहले श्रीराम गौ धाम के संस्थापक जगदीश प्रसाद भट्ट ने कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य गांव से लेकर शहर के सड़कों पर निराश्रित घूम रही गौ माता एवं गोवंशी की दशा सुधारने के लिए एक जन जागरण अभियान करना है। साथ ही यात्रा के माध्यम से गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाना है।

मध्य प्रदेश से होगी यात्रा की शुरुआत

समिति संस्थापक जगदीश प्रसाद भट्ट ने कहा कि श्रीराम गौधाम सेवा समिति द्वारा निराश्रित गौ माता और गोवंशी की दशा और दिशा सुधारने के लिए एक ऐतिहासिक गोरक्षा जन जागरण भारत यात्रा का शुभारंभ मानसमर्मज्ञा संत पद्मविभूषण श्री तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानन्दाचार्या स्वामी रामभद्राचार्य महाराज के आशीर्वाद एवं सानिध्य में 23 अक्टूबर से मध्य प्रदेश के शियोपुर जनपद के वन क्षेत्र की जा रही है।

इन राज्यों से होकर गुजरेगी गो यात्रा

यह यात्रा मध्य प्रदेश से चलकर उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल तथा उत्तराखंड के हरिद्वार में पहुंचेगी। इस अवसर पर महंत मनोज प्रपन्नाचार्य महाराज, रमाबल्लभ भट्ट, सुदेश भट्ट आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *