सीएम पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में 5450 करोड़ का करार, दुबई में एमओयू से उत्तराखंड को यह होगा फायदा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में 5450 करोड़ रुपये के निवेश का करार दुबई में किया गया है। सीएम धामी सरकार की तरफ से औद्योगिक विकास सचिव विनय शंकर पांडेय ने करार पर हस्ताक्षर किए। दुबई के विभिन्न औद्योगिक समूहों ने उत्तराखंड में निवेश को लेकर उत्साह है। करोड़ों रुपयों के निवेश के करार से उत्तराखंड को भी बहुत फायदा पहुंचेगा।

मुख्यमंत्री धामी उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के तहत मंगलवार को दुबई में रोड शो किया। इस दौरान उनकी विभिन्न उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों के साथ वन टू वन बैठक हुई। धामी ने सभी उद्योग घरानों को आठ व नौ दिसंबर दून में होने वाली समिट के लिए आमंत्रित भी किया।

औद्योगिक समूहों के साथ पर्यटन, शिक्षा, इन्फ्रा, रियल एस्टेट के क्षेत्र में निवेश को लेकर करार हुआ। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में निवेश के लिए अनुकूल सिस्टम विकसित किया गया है। राज्य में इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में बहुत काम हुआ है।

कहा कि भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच द्विपक्षीय संबंध पहले से और अधिक मजबूत हुए हैं। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग 20 फीसदी की दर से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात में काफी संख्या में प्रवासी भारतीय कार्यरत हैं। उत्तराखंड भी अपने शहरों का सुनियोजित विकास एवं नए शहरों की स्थापना करने के लिए सहयोग करने का इच्छुक है।

कहना था कि जिससे इस क्षेत्र में आपकी विशेषज्ञता का लाभ उठाया जा सके। धामी ने कहा कि उत्तराखंड प्रगतिशील औद्योगिक प्रोत्साहन नीतियों के कारण भारत में अपनी एक पृथक पहचान बनाने में सफल हुआ है। राज्य में औद्योगिक विद्युत दरें भारत के अन्य राज्यों की तुलना में कम है।

इसके साथ ही औद्योगिक सदभाव एवं उत्कृष्ट कानून व्यवस्था इसे और विशेष बनाते हैं। हिमालयी क्षेत्र में स्थित होने के कारण वरदान स्वरूप विविध कृषि जलवायु से समृद्ध क्षेत्र हैं, और ऑर्गेनिक कृषि के लिए अनुकूल है। कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड निवेश के लिए एक सर्वाधिक उपयुक्त डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है।

ईज आफ डूईंग बिजनेस की दिशा में राज्य सरकार सतत् प्रयत्नशील है। सीएम बुधवार को अबुधाबी में निवेशकों से मिलने के बाद देर शाम दिल्ली के लिए वापस रवाना होंगे। इस दौरान अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, महानिदेशक उद्योग रोहित मीना आदि मौजूद रहे।

इन सेक्टरों में हुअा करार

-2000 करोड़ बायोटेक एवं हयात इंडिया करेगा निवेश
-950 करोड़ का करार हुए टेक्नोलॉजी ग्रुप के साथ
-800 करोड़ जीटीसी ग्रुप करेगा निवेश
-500 करोड़ का एमओयू फ्लो कॉग्लोमिरेट समूह ने किया
-700 करोड़ रुपये एक्सले ग्रुप के साथ हुए करार
-500 करोड़ शरफ लॉजिस्टिक करेगा निवेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *