उत्तराखंड के इस शहर में शराब पीने के बाद दो गुटों ने जमकर हंगामा काटा। डांस फ्लोर में जमकर थिरकने के बाद युवकों के दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद के बाद युवकों के एक गुट ने दूसरे गुट के युवक पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक युवक को गोली लगी है। यह पूरा मामला देहरादून का है।
वसंत विहार क्षेत्र में रविवार देर रात एक होटल के बाहर दो गुटों में विवाद हो गया। इस बीच एक पक्ष ने गोली चला दी। गोली फर्श पर टकराने के बाद युवक के पैर में लगी। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रविवार देर रात को हुई। स्थानीय होटल में एक पार्टी चल रही थी। यहां कुछ लोग सहारनपुर के थे और कुछ स्थानीय।
दोनों पक्षों में होटल के अंदर ही किसी बात को लेकर विवाद हो गया। वहां विवाद जैसे तैसे शांत हुआ तो बाहर आकर दोनों पक्ष एक-दूसरे से झगड़ने लगे। इनमें से एक युवक ने दूसरे को गाली दी तो आपस में हाथापाई भी होने लगी। इसी बीच एक युवक ने पिस्तौल निकालकर फायर कर दिया।



Leave a Reply