बेस अस्पताल हल्द्वानी पर एक युवक ने गंभीर आरोप लगाए है। बेस अस्पताल पहुंचे एक युवक ने आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल में बिना जांच के ही रिपोर्ट दी जा रही है। विभाग की लापरवाह कार्यप्रणाली के कारण मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
डेंगू के 12 मरीज मिले
नैनीताल जिले में डेंगू मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को डेंगू के नए 12 मरीज मिले हैं। सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने कहा कि इन दिनों डेंगू से कुछ राहत मिली है। अस्पताला में डेंगू मरीजों की संख्या कम हो रही है।
पूर्व सैनिक की मौत मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग
पूर्व सैनिक की मौत का मामला स्वास्थ्य निदेशक तक पहुंच गया है। जयदेवपुर हरिपुर नायक निवासी किरन बसेड़ा ने स्वास्थ्य निदेशक को भेजे पत्र में कहा कि उनके पति महेश सिंह बसेड़ा को तबीयत खराब होने पर नैनीताल रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। 27 सितंबर को उनका ऑपरेशन गलत तरीके से कर दिया गया। आरोप है कि ऑपरेशन के संबंध में परिजनों को कोई जानकारी नहीं दी थी। किरन बसेड़ा ने उच्च स्तरीय मेडिकल बोर्ड से जांच की मांग उठाई है।