सरकारी कर्मचारियों के दिवाली बोनस पर सीएम धामी सरकार का बड़ा फैसला, जानिए खाते में कब आएगा पैसा?

उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए बोनस पर एक फैसला लिया है। कर्मचारियों को बोनस बांटने के लिए उत्तराखंड सरकार ने प्लान बनाया है। सरकारी कर्मचारियों को दिवाली से पहले बोनस मिलेगा।

वित्त विभाग ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। उत्तराखंड में लगभग 1.40 लाख कर्मचारी इस दायरे में आएंगे।उत्तराखंड सरकार कर्मचारियों को दिवाली के मौके पर बोनस के रूप में 7000 रुपये देती है। 4800 ग्रेड पे तक के कर्मचारियों को इसका लाभ मिलता है। चूंकि, नवंबर माह के दूसरे हफ्ते दिवाली का पर्व है।

ऐसे में कर्मचारी भी बोनस के इंतजार में हैं। वित्त विभाग के सूत्रों ने बताया कि कर्मचारियों को बोनस का लाभ देने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। नवंबर के पहले हफ्ते तक इसका भुगतान होने की उम्मीद है। राज्य सरकार पर बोनस के रूप में लगभग 100 करोड़ का वित्तीय बोझ पड़ेगा।

महंगाई भत्ते के लिए बनाया दबाव कर्मचारियों ने चार फीसदी महंगाई भत्ते के लिए भी सरकार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। दरअसल, केंद्र सरकार जुलाई से दिसंबर माह तक चार फीसदी महंगाई भत्ता केंद्रीय कर्मचारियों को इसी माह दे चुका है।

अब कर्मचारियों ने भी मांग उठानी शुरू कर दी है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट और उत्तरांचल मिनिस्टीरियल फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णानंद नौटियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में दिवाली से पहले महंगाई भत्ता देने की मांग की गई है।

कर्मचारियों की वाजिब मांगों को लेकर सरकार गंभीर और संवेदनशील है। बोनस और महंगाई भत्ते पर जल्द कैबिनेट बैठक में फैसला लिया जाएगा। दिवाली से पहले कर्मचारियों को बोनस का लाभ मिल जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *