सीएम धामी की फ्लीट में दिन में ड्र्राइवर, रात को रामलीला में ‘ताड़का’ कलाकार

उत्तराखंड के विभिन्न शहरों में नवरात्रि 2023 की धूम मची हुई है। देहरादनू, हल्द्वानी, रुड़की, हरिद्वार आदि शहरों में रामलीला का मंचन लोगों की खूब तालियां बटोर रहा है। रामलीला से जुड़े कई रोचक तथ्य भी सामने आ रहे हैं। जी हां, यह खबर पढ़कर आपको भी हैरानी होगी।

सीएम पुष्कर सिंह धामी की  फ्लीट में ड्राइवर रात को रामलीला में कलाकार बन रहा है। उनके अभिनय की लोग जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।   पर्वतीय रामलीला कमेटी धर्मपुर की रामलीला के कलाकार जहां रात को पूरी तरह रामायण के किरदारों रंगे रहते है, वहीं दिन भर इनमें से ज्यादातर कलाकार सरकारी नौकरी करते हैं।

कुछ सचिवालय, विधानसभा व अन्य सरकारी संस्थानों के कर्मचारी हैं तो कुछ कालेजों के छात्र हैं। भगवान राम की भूमिका निभा रहे नकुल बधानी विधानसभा में कार्यरत हैं। ताड़का बने शेर सिंह सचिवालय में राज्य संपत्ति विभाग में चालक हैं। इनकी आजकल सीएम की फ्लीट में ड्यूटी है। वहां अपनी ड्यूटी अच्छे से निभाने के बाद रात को वे ताड़का के रूप में भी खूब वाहवाही लूट रहे हैं।

विश्वामिश्र दीप बुड़लाकोटी आयुष विभाग में प्रशासनिक अधिकारी हैं, तो दशरथ बने कैलाश पांडे सचिवालय से अनुभाग अधिकारी के रूप में रिटायर हुए हैं। इसके अलावा रामलीला के अनेक पात्र स्कूल कालेजों के छात्र हैं। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन सिंह बिष्ट ने बताया कि रामलीला मंचन में ज्यादातर अधिकारी कर्मचारी सचिवालय और विधानसभा कैडर के ही हैं।

वहीं मंगलवार को इन कलाकारों ने धनुष खंडन और सीता स्वयंवर का मंचन किया। जिसे दर्शकों को खूब तालियां बजाकर सराहा। इसकेसाथ ही परशुराम-लक्ष्मण संवाद और राम बारात का भी बेतरीन प्रदर्शन किया गया। जिस पर लोगों ने जमकर तालियां बजाई और पात्रों के अभिनय की खूब प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *