बिल्डर को CM के साथ SSP का भ्रामक विज्ञापन छपवाना पड़ा भारी, मुकदमा दर्ज – Vandit Bharti News

बिल्डर को CM के साथ SSP का भ्रामक विज्ञापन छपवाना पड़ा भारी, मुकदमा दर्ज

अखबार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ एसएसपी अजय सिंह का भ्रामक विज्ञापन छपवाना बिल्डर को महंगा पड़ गया है। मामले का संज्ञान लेते हुए बिल्डर के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बिल्डर अमित कुमार पर आरोप है कि प्रव्या डेवलपर्स की ओर से अपने व्यक्तिगत और व्यापारिक हितों के लिए देहरादून के एसएसपी अजय सिंह की फोटो को सोशल मीडिया से निकाल कर उसे एडिट कर भ्रामक विज्ञापन अखबारों में प्रकाशित कराया गया है। मामले का एसएसपी ने संज्ञान लिया है।

पूरे मामले को लेकर प्रव्या डेवलपर्स के प्रोपराइटर अमित निवासी नेहरू कॉलोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है बिल्डर के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमें दर्ज हैं। जल्द आरोपित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *